सोमवार, 4 जनवरी 2016

भोथली में मड़ेइ

आज छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले के भोथली गाँव में मड़ेई का आयोजन था। छत्तीसगढ़ में मड़ेई मेला काफी लोकप्रिय है । खेतिकिसानी के बाद हर गाँव में मड़ेई मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें गाँव के देवी देवताओं के अलावा आसपास के देवी देवताओं को निमंत्रित किया जाता है। साथ ही गाँव के लोग अपने नाते रिश्तेदारों को भी बुलाते हैं। यह मेला मेल मिलाप का एक बहुत अच्छा अवसर है। / फोटो : पुरुषोत्तम ठाकुर 













कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें