कब बदलेगा मेरा गाँव का स्कूल ?
कब बदलेगा मेरा गाँव का स्कूल ?
सरकार बदल रही है, ताज बदल रहा है,
देश बदल रहा है, दुनिया बदल रहा है
क्यों नहीं बदल रहा मेरा गाँव का स्कूल ?
पहले एक शिक्षक आते थे, आज भी एक ही आते हैं,
( पर वह शिक्षक नहीं शिक्षा कर्मी आते हैं ! )
कब बदलेगा मेरे गाँव का स्कूल ?
पहले हम भी आते थे नंगे पाँव, 20 साल बाद भी
मेरे गाँव के बच्चे अब भी आते हैं नंगे पाँव ?
कब बदलेगा ? और कौन बदलेगा मेरा गाँव का स्कूल ?
मेरे गाँव के बच्चों के अधिकार सुरक्षित करने के लिए
शिक्षा का अधिकार, बच्चों का अधिकार, एन सी एफ -2005
और न जाने क्या क्या लागू हो चुका है,
पर न जाने क्यों नहीं बदल रहा है मेरा गाँव का स्कूल !
कब बदलेगा मेरा गाँव का स्कूल ?
- पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें